फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्रा रजनी व हेमलता को श्रेष्ठ स्वयं सेवक अवाॅर्ड से नवाजा

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती स्वयंस
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय की स्वयंसेवा योजना द्वारा गांव पायगा में संचालित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन समारोह महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। शिविर में प्रथम इकाई से छात्रा रजनी व द्वितीय इकाई से छात्रा हेमलता को श्रेष्ठ स्वयंसेविका का अवाॅर्ड प्रदान किया गया। छात्राओं को सहभागिता के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गांव पायगा से सरपंच सुनीता, गांव खायरा से पूनम को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया। प्राचार्य महेंद्र सिंह द्वारा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं स्वयंसेविकाओं से परिचय कराया गया। स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण, पूर्व सरपंच वीरभद्र, नवीन कुमार, डॉ. ज्योति शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें