फोटो संख्या:-54 राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में उपमंडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र अहलावत का सम्म
कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया गया।
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने परिश्रम और संस्कार पर जोर दिया। कहा कि जो विद्यार्थी निरंतर मन लगाकर अध्ययन करता है, वह जीवन में बड़ी से बड़ी उपलब्धि प्राप्त करता है। योगी वचनाई नाथ ने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और संस्कार पर विशेष बल दिया। मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने कहा कि महापुरुषों के विचारों का मनन कर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर सतपाल, सुनील कुमार, मनवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, भगत सिंह, गरिमा रानी, सतवीर ठेकेदार, सूबेसिंह, राजकुमार पंच, राहुल प्रधान, तारामणि देवी आदि मौजूद रहे।