फोटो संख्या:59-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाढोत में पौधरोपण करते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य-
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाढ़ोत में सोमवार को मानसून की पहली बरसात होने पर विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया। वहीं छतों से बारिश के पानी को वाटर रिचार्ज टैंक तक पहुंचाने के लिए भी सफाई अभियान चलाया गया।
मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम के सदस्य राजेश शर्मा झाड़ली ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह इस मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें। वहीं उन्होंने बारिश के पानी को संरक्षित करने के लिए विद्यार्थियों को बताया कि छोटे-छोटे गड्ढे बनाकर पानी को एकत्रित कर भूमि की गहराई तक पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर उप प्राचार्या शालू शर्मा, प्रवक्ता धूप सिंह, प्रवक्ता सुषमा, प्रवक्ता सतन सिंह, प्रवक्ता निर्मला, प्रवक्ता कविता, मिडिल हेड इंचार्ज सुरेश कुमार, सुनील लांबा, विजेंद्र, सत्यनारायण शर्मा, देवेंद्र प्रसाद, ज्योति यादव, सत्य प्रकाश, अशोक कुमार, कैलाश मौजूद रहे।