फोटो नंबर-08जयपुर भ्रमण के दौरान महिला कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से 10 अक्तूबर को जयपुर का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने जयगढ़ और नाहरगढ़ किलों का अवलोकन कर इतिहास, स्थापत्य कला और प्राकृतिक पर्यावरण की जानकारी ली। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी देते हैं। इससे जैव विविधता और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। भ्रमण का नेतृत्व राहुल ठाकुर ने किया। इस दौरान दोनों विभागों के शिक्षक भी मौजूद रहे। संवाद