फोटो 18आयुष स्वास्थ्य शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते टीम।संवाद
निजामपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयुष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। चिकित्सक डॉ. मोनू ने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। योग सहायिका सीमा और योग सहायक सतीश ने योग के फायदे बताए और विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने नियमित योग से स्वास्थ्य बेहतर रखने के उपाय समझाए। शिविर में डॉ. संदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद