फोटो संख्या: 54 विद्यार्थियों को टीबी की जानकारी देते हुए सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाईजर सुरजीत
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्र नांगल सिरोही के अधीन रावमावि में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से टीबी से बचाव की जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे, जिनको स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य चेतना पांडे ने अपने स्कूल में जागरूकता शिविर लगाने पर स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर सरजीत सिवाच ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल मुखिया चेतना पांडे ने की। बच्चों व स्टाफ सदस्यों को टीबी के बारे में जागरूक करते हुए सरजीत सिवाच ने कहा की टीबी एक जानलेवा बीमारी है जो की बहुत ही संक्रामक है। यह शरीर के किसी भी अंग जैसे फेफड़े, हड्डी, त्वचा आदी पर हो सकती है।