फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनएमएमएस परीक्षा में सफलता पर छात्राओं का सम्मान

विज्ञापन
फोटो नंबर-02राजकीय उच्च विद्यालय हमीदपुर की छात्राओं को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य व ग्रामीण। 
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय उच्च विद्यालय हमीदपुर की छात्राएं डिंपल और दिव्या ने एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्याध्यापक अजय कुमार और सरपंच राकेश कुमार ने स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर छात्राओं को सम्मानित किया। शिक्षकों ने उनकी मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी परिश्रम से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में अध्यापक रामनिवास, नरेंद्र, सिद्धांत, मंजीत सिंह, सतीश, राकेश पंच, प्रियंका व वंदना सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें