फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाल विवाह के खिलाफ विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
फोटो नंबर-02निजामपुर में बाल विवाह जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
निजामपुर। राजकीय विद्यालय निजामपुर में शुक्रवार को बाल विवाह निषेध राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास, शिक्षा व भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसे रोकना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में एमडीडी ऑफ इंडिया, जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में सभी ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें