फोटो 8 एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्र
नारनौल। बाबा खेतानाथ गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक ने वीरवार को आयोजित जागरूकता रैली में विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य अनिल यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज से प्रारंभ होकर पुरानी मंडी होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई पुन कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर एचआईवी से डरे नहीं, जानकारी अपनाएं, सुरक्षित व्यवहार ही बचाव है जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। संवाद