फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव अगिहार में विद्यार्थियों ने वसंत उत्सव मनाया

Tue, 04 Feb 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ​अगिहार में  मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित 
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव अगिहार स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती पूजन के साथ वसंत उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या पूनम यादव ने की। प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को बताया कि हमें बसंत पंचमी के दिन ज्ञान और संगीत की देवी मां शारदे का पूजन करना चाहिए तथा उनका आशीर्वाद ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को वीर हकीकत राय की वीरता की कहानी भी बताई। स्टाफ सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने मां शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रवक्ता अजय कुमार बंसल, राजेंद्र कटारिया, निशा, वंदना जांगिड़, धर्मेंद्र डीपीई, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, चंद्रशेखर, प्रीतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें