महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में चल रही चार दिवसीय योग कार्यशाला का वीरवार को समापन किया गया। योगा क्लब एवं योग भारती जिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यशाला के समापन पर योग भारती के अध्यक्ष विजय यादव टुमना मुख्य अतिथि व डॉ. एसएस यादव ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने कहा कि योग मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ध्यान और योग तनाव को कम करता है, मानसिक चिंता को दूर करता है और मानसिक समता को बढ़ाता है। इसके परिणामस्वरूप, व्यक्ति सकारात्मक भावनाओं को बढ़ावा देता है और मानसिक स्थिति में सुधार करता है। योग क्लब प्रभारी डॉ. पविता यादव ने विद्यार्थियों को योग के महत्व को समझाने और इसे दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम, ध्यान तकनीकों और योग संबंधित ज्ञान का प्रशिक्षण दिया गया।