फोटो नंबर- 14बीकेएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी। स्रोत-संस्थान
- फोटो : reasi news
नारनौल। नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर बाबा खेतानाथ बहुतकनीकी संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य अनिल यादव ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि परिवार और समाज का भविष्य नष्ट कर देता है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी देश के भविष्य निर्माता हैं और उनका नशा मुक्त रहना एक विकसित भारत के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। संवाद