फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्ट्रांग रूम और आसपास पुलिस सुरक्षा के मजबूत पहरा

Tue, 08 Oct 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-20मतगणना केंद्रो पर सुरक्षा को लेकर निरीक्षण करते एसपी आर्श वर्मा।
विज्ञापन
नारनौल। विधानसभा चुनाव की मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। स्ट्रांग रूम और आसपास पुलिस सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए गए हैं। स्ट्रांग रूम के अलावा इसके बाहर भी सुरक्षा तीन लेयर में तैनात है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर दाखिल नहीं करने दिया जाएगा। जिला पुलिस के अलावा सीएपीएफ और एचएपी के जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने स्ट्रांग रूम का दौरा का सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात जवानों को आवश्यक निर्देश दिए। उनके द्वारा स्ट्रांग रूम की बाहरी और भीतरी सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। एसपी ने नाका प्वाइंटों की भी जांच किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार मतगणना स्थल के अलावा नाकों, गश्त व पेट्रोलिंग पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस के जवानों को लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बताया कि 8 अक्तूबर को जिले में होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना को देखते हुए मतगणना स्थल गर्ल्स आईटीआई नारनौल, पीआर सेंटर, पीजी कालेज नारनौल और ओलंपिक क्लब में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस द्वारा 17 स्थानों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने मतदान के बाद हार जीत को लेकर प्रत्याशी समर्थकों में टकराव के अंदेशे पर सभी थाना प्रबंधकों को छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेकर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि महाबीर चौक से शहर के अंदर की तरफ जाने वाला रास्ता नाले तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। शहर के अंदर जाने वाले बस स्टैंड के सामने वाले रास्ते या गोशाला रोड पुलिस लाइन के साथ वाले रास्ते से जा सकते हैं। वहीं राजीव चौक से पीजी कालेज नारनौल तक आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा, आमजन वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें