फोटो नंबर- 23बीकेएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
- फोटो : सांकेतिक
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य व कल्याण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। स्वामी अमृतानंदा ने दैनिक जीवन में ध्यान, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं संतुलित दिनचर्या अपनाने पर विशेष जोर दिया। प्राचार्य अनिल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में कार्यस्थल पर मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच व तनाव प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ मानसिक स्थिति न केवल व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाती है, बल्कि कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ संस्थान की समग्र प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद