महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से सोमवार को पांच दिवसीय हैंड्स-ऑन विजुअल स्टोरी टेलिंग एंड शॉर्ट फिल्म वर्कशॉप शुरू हुई। 12 से 16 अक्तूबर तक चलने वाली कार्यशाला का उद्घाटन कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। मुख्य अतिथि प्रो. अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्म निर्माण में कहानी, किरदार और परिस्थितियां महत्वपूर्ण होती हैं। डॉक्यूमेंट्री वास्तविक घटनाओं को दिखाती है। कुलपति ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल विकसित करने की सलाह दी। संवाद