फोटो नंबर- 14हवन में आहुति देते यजमान और उपस्थित लोग। स्रोत-संस्था
नांगल चौधरी। स्थानीय वार्ड नंबर 1 स्थित यादव धर्मशाला में चल रहे नौ दिवसीय पांच कुण्डीय महायज्ञ के पांचवें दिन महंत गोलागिरि महाराज ने लोगों को धर्म के प्रति संदेश दिया। कहा कि गुरु से छल और मित्र से चोरी करने से व्यक्ति अंधा या कोढ़ी बन सकता है। इस अवसर पर राजेंद्र यादव, रामशरण यादव और पूर्व सरपंच निहाल सिंह आदि उपस्थित रहे।