महेंद्रगढ़। भगवान परशुराम भवन में ब्राह्मण सभा जिला महेंद्रगढ़ की बैठक प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य की अध्यक्षता में हुई। ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनोज गौतम ने कहा कि नवंबर में होने वाला बड़ा सम्मेलन समाज की आगामी दिशा तय करेगा। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता के लिए मजबूत नेटवर्क बनाने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष पंडित जिले राम पिचोलिया और महासचिव सतीश गौतम ने आरक्षण, यूजीसी एक्ट, ब्राह्मण आयोग और मंदिरों के अधिग्रहण सहित विभिन्न मुद्दे उठाए। समाज की छोटी संस्थाओं के मतभेद दूर कर मजबूत संगठन बनाने पर भी चर्चा हुई। रामकिशन शर्मा को सम्मानित किया गया। संवाद