12जेएनडी30: पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी में रविवार को फसल खरीद कार्य का निरीक्षण करते हुए राज्य सूचना
जींद। हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने रविवार को पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और आढ़तियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान आढ़तियों ने बारदाना की उपलब्धता, फसल में नमी की जांच और उठान (लिफ्टिंग) इत्यादि से जुड़ी समस्याएं राज्य सूचना आयुक्त के समक्ष रखीं। इस पर कर्मवीर सैनी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तुरंत समाधान किया जाए, ताकि खरीद प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रहे। कर्मवीर सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन पिल्लूखेड़ा के प्रधान जसवीर देशवाल, चांदराम देशवाल, आढ़ती होशियार सिंह सैनी, नंदकिशोर गुप्ता, पवन टुर्ण मौजूद रहे। संवाद