फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता को संस्कार के तौर पर स्वीकार कर स्वयं से करें शुरुआत : कुलपति

Wed, 02 Oct 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर संपूर्ण स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों व स्वच्छता सहयोगियों ने विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया। सभी सहभागियों ने स्वभाव स्वच्छता व संस्कार स्वच्छता की शपथ ली और इस अभियान को अनवरत जारी रखने का संकल्प दोहराया। आयोजन में विश्वविद्यालय की समकुलपति प्रो. सुषमा यादव व कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता लक्षित इकाई के अंतर्गत सहभागियों ने छात्रावास परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाया। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि समय आ गया है कि हम स्वच्छता के भाव को संस्कार के तौर पर स्वीकार करें और इसकी शुरुआत स्वयं से करें। स्वच्छता स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और हम सभी को अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की समान जिम्मेदारी लेनी चाहिए। विश्वविद्यालय की समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने भी स्वच्छता के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए सभी का कर्त्तव्य बताया और कहा कि सामूहिक जिम्मेदारी से ही हम इस संकल्प को पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें