फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लक्ष्मण मूर्छा की लीला का किया मंचन

Fri, 11 Oct 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15अनाज मंडी की रामलीला में लक्ष्मण व मेघनाद युद्ध की लीला का मंचन करते कलाकार। सं
विज्ञापन
नारनौल। अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के रंगमंच पर भगवान नारायण सेवा संस्था द्वारा आयोजित रामलीला में लक्ष्मण शक्ति व लक्ष्मण मेघनाद युद्ध की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि लक्ष्मण शक्ति की लीला के दौरान युद्धभूमि में जब लक्ष्मण पर मेघनाद की कोई शक्ति काम नहीं करती तो वह ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर देते हैं। इससे रामादल के अंदर मायूसी छा जाती हैं। अनाज मंडी आयोजित रामलीला में मेघनाद व उनकी पत्नी सुलोचना के बीच संवाद प्रसंग का मंचन भी दिखाया गया। लक्ष्मण शक्ति में दिखाया गया कि मेघनाद जब छल कपट से भी लक्ष्मण को पराजित नहीं कर पाता है तो वह हनुमान की आड़ में युद्ध करने का आरोप लगाता है। लक्ष्मण हनुमान को दूसरे स्थान पर जाकर युद्ध करने को कहते हैं। हनुमान दूसरी जगह चले जाते हैं। मेघनाद शक्ति बाण से लक्ष्मण को मूर्छित कर युद्ध भूमि से चला जाता है। हनुमान लक्ष्मण को मूर्छित अवस्था में लेकर रामादल जाते हैं। इसके बाद सुषेण वैद्य की मदद से संजीवनी बूटी का पता चलता है, जिसे हनुमान लेकर आते हैं और तब लक्ष्मण को होश आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें