फोटो संख्या:65- सतनाली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं--स्
सतनाली। सतनाली के भैरु बाबा मंदिर में मंदिर कमेटी व ग्रामवासियों के सहयोग से शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के शुभारंभ से पूर्व 251 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा सतनाली के हरिजन मोहल्ला से शुरू होकर पंचायत घर, एचडीएफसी बैंक, खोखा मार्केट, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए बाबा भैरव मंदिर में पहुंची।
कथा में मुख्य यजमान पृथ्वी सिंह राठौर रहे। गांव खेड़ी-तलवाना से पहुंचे कथावाचक दास मोहित कौशिक महाराज ने शनिवार को सर्वप्रथम भागवत कथा के महात्म का वर्णन किया। कलयुग में आज कल भक्ति तो है लेकिन ज्ञान वैराग्य नहीं है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नारद जी के द्वारा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य के कष्टों की निवृत्ति कराई।
उसके उपरांत धुंधकारी की कथा का वर्णन किया गया आत्मदेव की ओर से भगवान की भक्ति और संतान के लिए संत से आशीर्वाद प्राप्त किया। मन को पवित्र करने के लिए भजन साधन बताया गया। इसमें सबसे उत्तम भगवान का जाप बताया। क्योंकि कलयुग में भगवान को पाना आसान है, केवल नाम जप से भगवान को पाया जा सकता है।
मंदिर कमेटी के प्रधान राजेंद्र शर्मा ने बताया कि यह कथा 14 जून तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर कमेटी प्रधान राजेंद्र शर्मा, अनिल पारीक, प्रदीप पारीक, पावन पारीक, बजरंग पारीक, सेठ बसेसर लाल, महेंद्र वालिया, सरपंच प्रतिनिधि धर्मवीर गोठवाल, ओमदत्त जांगडा आदि मौजूद रहे।
फोटो संख्या:65- सतनाली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं--स्