महेंद्रगढ़। शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों को रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों और बल्बों से सजाया गया। रात 12 बजे लड्डू गोपाल के जन्म पर केक काटकर प्रसाद वितरित किया गया। दही-हांडी, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, केदारनाथ, जगन्नाथ, कृष्ण-सुदामा, बालाजी और कैलाश पर्वत सहित विभिन्न झांकियां सजाई गईं। केदारनाथ और जगन्नाथ की झांकी विशेष आकर्षण रही। संवाद