कनीना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वीरवार को गांव बचीनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पीएचसी भोजावास के इंचार्ज डॉ. आशुतोष शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। ग्रामीणों की स्क्रीनिंग कर टीबी के संभावित मरीजों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर के दौरान 157 संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की। इनमें से 27 मरीजों के बलगम के सैंपल लेकर जांच के लिए नागरिक अस्पताल कनीना की लैब में भेजे गए। संवाद