फोटो नंबर- 25गांव राता में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी। स्रोत-संस्था
नारनौल। गांव राता स्थित बाबा हनुमान मंदिर में 19 अगस्त को मेले, भंडारे और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में मुकाबले देर शाम तक जारी रहे। ग्रामीणों में भी प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखने को मिला। वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में अन्य जिलों की टीमों ने भी भाग लिया। वहीं बुजुर्गों की दौड़ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। संवाद