निजामपुर। क्षेत्र के देव नारायण चौक पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई हालांकि उस समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे हुई जब वाहन अचानक बेकाबू हो गया। चालक नांगल दर्गु का निवासी बताया गया है। टक्कर के बाद वह कुछ देर के लिए अचेत हो गया और उसे मामूली चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद