फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रोगियों से प्यार से करें बात : सोनिया

विज्ञापन
फोटो संख्या:58- गांव सीगड़ी में  ग्रामीणों को जागरूक करती अ​धिवक्ता सोनिया कुमार व वि​धिक सेवक  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल विधिक सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष एवं एसडीजेएम विक्रांत के तत्वावधान में गांव सिगड़ी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता शिविर लगाया गया। अधिवक्ता सोनिया कुमारी और विधिक सेवक विजय सिंह ने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। चिंता, अवसाद और तनाव जैसी समस्याएं व्यक्ति के दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों से प्यार और सम्मान से बात करें। उनका अपमान करने के बजाय उन्हें सहयोग दें, ताकि वे बेहतर महसूस कर सकें। शिविर में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें