नारनौल। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बुधवार को अपने कार्यालय में डीएसपी, थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में अवगत कराया और उनकी पालना करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी डीएसपी, थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि रात के समय में ईआरवी, पीसीआर, राइडर की चैकिंग करें और उन पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से प्रभावी ढंग से गश्त कराएं। इसके लिए रजिस्टर लगाएं और उसको मेंटेन करते रहें। पुलिस अधीक्षक ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अवैध शराब की बिक्री करने वाले, अवैध खुर्दे-अहाते चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। नशीले पदार्थ बेचने वालों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करें। नशा करने वालों की पहचान कर समय-समय उनकी काउंसिलिंग करें और नशा ना करने के प्रति जागरूक करें। थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटान करें। साइबर फ्रॉड के मामलों में जालसाजों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करें। बैठक में डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी मोहिंद्र सिंह, डीएसपी मोहम्मद जमाल और सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज और संबंधित ब्रांच इंचार्ज मौजूद रहे।