फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसपी ने महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Sat, 09 Mar 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के महिला पुलिस थाना में शुक्रवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा और डीएसपी सुरेश कुमार ने महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से प्रिंसिपल मंजू मल्होत्रा व टीचर स्नेहलता, अंजू, रेखा और अधिवक्ता गिरीबाला यादव डीएलएसए भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में महिला थाना प्रबंधक निरीक्षक मंजूषा ने बुक्का भेंट कर मुख्य अतिथि एसपी अर्श वर्मा का स्वागत किया। कार्यक्रम में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से अध्यापिका स्नेहलता ने मंच संचालन किया।
एसपी अर्श वर्मा ने कहा कि महिला थाना में यह कार्यक्रम होना बहुत अच्छा है। अब हर फील्ड में महिलाएं आगे आ चुकी हैं। बेटियों को बेटों के बराबर पढ़ाएं। एसपी ने कहा कि जहां भी उनकी डयूटी लगे उस क्षेत्र में अपने कर्तव्य का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर विभाग की छवि के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं व छात्राएं जब भी अपने आप को असहाय महसूस करें तो तुरंत डायल 112 एवं 1091 पर काल करें। डीएसपी सुरेश कुमार ने कहा कि इस खास दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें