फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसपी ने थाना अटेली का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एसपी अर्श वर्मा ने शुक्रवार सायं थाना अटेली का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। निरीक्षण कर एसपी ने संबंधित आधिकारी-कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी अर्श वर्मा थाना अटेली के औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे, जहां अभिलेखों की जानकारी कर रखरखाव के रजिस्टर से कंप्यूटर सिस्टम में रखी जाने वाली सूचनाओं के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश से उनके द्वारा थाने के रजिस्टर, थाने के अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटर की जानकारी ली गई। एसपी अर्श वर्मा ने निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को दुरुस्त करने को कहा गया। थाना परिसर की साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों के मैस में भ्रमण पर साफ-सफाई की व्यवस्था जांच की। निरीक्षण के दौरान अटेली थाना प्रभारी, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक एवं थाना अटेली के पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें