कनीना। गांव भड़फ में विनोद भड़फ की ढाणी में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आरती सिंह राव का ग्रामीणों ने फूलमाला पहनकर सम्मान किया गया। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आरती सिंह राव ने कहा कि रेजांगला भारतीय सैनिकों ने अपने से 11 गुना अधिक चीनी सैनिकों को मार गिराकर अपने अद्भुत साहस और पराक्रम की नई इबारत लिखी थी। इस युद्ध में भारतीय सेना के वीरों ने दुश्मन के सात हमले नाकाम कर उसके 1300 सैनिक मार गिराए थे। उसमें दक्षिणी हरियाणा के सैनिकों ने अदम्य साहस है। दक्षिणी हरियाणा वीरों की धरती है। आरती सिंह राव ने कहा कि आज भी हमारी लोगों के प्रति दूरियां नहीं है। रामपुर हाउस के दरवाजे हमेशा के लिए जनता के लिए खुले हुए हैं।
इस मौके पर प्रो. रोशन लाल यादव, निगरानी कमेटी सदस्य मनोज यादव, पूर्व उप प्रधान नगर पालिका कनीना अशोक ठेकेदार, प्रवीण अत्री, देवेंद्र यादव, नवीन राव महेंद्रगढ़, कुलदीप सुरजनवास, महावीर पहलवान, ब्लॉक समिति उप प्रधान रमेश महलावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।