कनीना। कनीना के कान्हा सिंह धर्मशाला में आयोजित जन्माष्टमी पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में दक्षिण हरियाणा का विशेष महत्व रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में दक्षिणी हरियाणा का सबसे बड़ा योगदान रहा है। जनता ने 34 वर्षों से राव इंद्रजीत सिंह को प्यार दिया है। उन्होंने कनीना नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में जमीन पर रखे हुए ट्रांसफार्मरो के समाधान के लिए बिजली विभाग के एसडीओ उमेश कुमार वर्मा को आदेश दिए। उन्हाणी में दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले क्षतिग्रस्त नहरी पुल के निर्माण को जल्द पूरा करने के आदेश दिए। संवाद