गांव सिसोठ में माता भूरा भवानी मेले में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बाघोत व ढाणी तलोहडी के पहल?
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ में स्थित सिद्ध पीठ माता भूरा भवानी का विशाल मेले में खेल प्रतियोगिता करवाई र्गइं। इस मौके पर मुख्यातिथि विधायक राव दान सिंह रहे।
इस दौरान दंगल में गांव बाघोत के पहलवान सोनू और सुंदर ने 3100-3100 रुपये की कुश्ती जीती। वहीं ढाणी तिलोड़ी के पहलवान कालू ने 2100 रुपये का इनामी दंगल अपने नाम किया। कबड्डी में चन्देणी की विजेता टीम को 7100 और उप विजेता आदमपुर को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। वॉलीबाल शूटिंग में विजेता बनी गांव ककराला की टीम को 11000 रुपये व उप विजेता बव्वा की टीम को 7100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि विधायक राव दान सिंह ने कहा हमें समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों को आयोजन करते रहना चाहिए ताकि हमारा भाईचारा बना रहे और युवा पीढ़ी को भी इस कुछ सीखने को मिले। उन्होंने माता भूरा भवानी मंदिर के लिए अपने निजी कोष से 51 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। महेंद्रगढ़- भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर ने 70 लाख रुपये की लगात से ज्ञान केंद्र खोलने की घोषणा की। समाजसेवी संतोष पीटीआई पालड़ी पनिहारा ने 71 हजार, अमित पालड़ी 51 हजार, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रतिनिधि नवीन शर्मा ने 21 हजार, बीजेआरडी स्कूल रिवासा के निदेशक राजपाल यादव 11 हजार, मंगल सिंह चेयरमैन 11 हजार, पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक ने 11 हजार रुपये की राशि मंदिर कमेटी को सहयोग स्वरूप भेंट की।