फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप से सोनू सैनी होंगी नप चेयरपर्सन की उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन का प्रत्याशी सोनू सैनी पत्नी सुरेश सैनी को बनाया है। उनके पति सुरेश सैनी 2019 में निर्दल प्रत्याशी के रूप में नारनौल विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अब आम आदमी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। सोनू सैनी का कोई राजनीति अनुभव नहीं हैं, वो अपना पहला चुनाव लड़ेंगी। वह 1992 से अपने पति के साथ समाज सेवी के रूप में काम कर रही हैं। सोनू सैनी ने कहा कि जीतने के बाद वह शहर में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करेंगी। नप में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएंगी। इसके अलावा शहरवासियों के सड़क, स्ट्रीट लाइन, पानी की व्यवस्था करवाएंगी। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा प्रभारी सुशील कुमार, सहप्रभारी महेंद्र चौधरी, ओबीसी चेयरमैन दिल्ली जगदीश यादव का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें