फोटो 21जेएनडी13-सीआरएसयू में आयोजित प्रतियोगिता की विजेता छात्रा को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस
- फोटो : credit
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवीन तकनीकों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई। बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आनंद मलिक ने कहा कि नियमित अध्ययन के साथ लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करना सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से विषय की गहन समझ विकसित करने और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. अनीता यादव ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने विषय के साथ-साथ नवीनतम ज्ञान और तकनीकी विकास से भी परिचित रहना चाहिए। इस प्रतियोगिता में एमएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा नैन्सी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रश्नोतरी में टीम नंबर-1 की सोनल, गरिमा और कामना ने पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रभारी डॉ. राम भगत, डॉ. अनीश, डॉ. शिवानी और डॉ. नैन्सी भी मौजूद रही। संवाद