नारनौल। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में सोमवार व वीरवार को उप मंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविरों में आमजन की शिकायतों की समीक्षा बैठक की। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद शिविरों की समय-समय पर समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की तीन दिन के अंदर एटीआर दाखिल करें। संवाद