फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहकर ही सुरक्षित होगा समाज : धर्मेश जोशी

विज्ञापन
फोटो 15 कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते अधिवक्ता। स्वय
विज्ञापन
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में नशे से जंग, महेंद्रगढ़ के संग अभियान के तहत शनिवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता धर्मेश जोशी ने कहा कि नशे से दूर रहने से न केवल अपने परिवार को बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र को बचाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, भविष्य और पारिवारिक जीवन को खोखला कर देता है। उन्होंने नशे की प्रवृत्ति को जड़ से समाप्त करने के लिए जागरूकता, पारिवारिक सहयोग और कानूनी जानकारी को बेहद आवश्यक बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि नशे से संबंधित मामलों में पीड़ित व्यक्ति को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें