फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समाजसेवी ने पीड़ित परिवार को सौंपा 10 लाख रुपये का चेक

Sun, 12 Nov 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। समाजसेवी विनीत पिलानिया ने धौलेड़ा में पहुंचकर पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दिवंगत विकास शास्त्री व ऋषभ की कमी तो हमेशा हम सब के बीच बनी रहेगी, परंतु उनके द्वारा की गई इस छोटी सी आर्थिक सहायता से पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ज्योतिषाचार्य विकास शास्त्री बड़े नेकदिल व मिलनसार इंसान थे। पिता-पुत्र के चले जाने के बाद परिवार की पीड़ा को वे भलीभांति समझते है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे हमेशा उनके साथ खड़े मिलेंगे।
विज्ञापन


धौलेड़ा निवासी ज्योतिषाचार्य विकास शास्त्री दो नवंबर को अपने 15 वर्षीय बेटे ऋषभ के साथ बाइक पर नारनौल से वापिस घर आ रहे थे। इसी दौरान खातोली अहीर के पास एक एक डंपर ने अन्य डंपर को ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। शास्त्री जहां अपने पिता के इकलौते बेटे थे, वही शास्त्री के ऋषभ भी इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें