फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने खराब हुई फसलों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने विभिन्न गांव का दौरा कर बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को खराब हुई फसल का उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने आज सिहमा, डेरोली अहीर, नांगल काठा, चिंडालिया, बापडोली व मोहनपुर गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से जहां किसानों की फसल खराब हो गई है उनकी सरकार फसलों को हुए नुकसान के आकलन की गिरदावरी करवा रही है। सरकार ने नुकसान वाले गांवों के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल फिर से खोल दिया है। किसान फसल नुकसान की जानकारी 3 अप्रैल तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दें।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। सरकार किसानों की हरसंभव मदद करेगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार गजे सिंह खंड सीहमा से एसपीओ सुनील कुमार, नारनौल से अंकित उपस्थित थे।
विज्ञापन

माता-पिता की सेवा करने से जहां उनका आशीर्वाद मिलता : यादव

नारनौल। माता-पिता की सेवा करने से जहां उनका आशीर्वाद मिलता है वहीं भावी पीढ़ी में भी सेवाभाव के संस्कार पैदा होते हैं। उक्त विचार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव ने दौंगड़ा अहीर में स्व. राम रिछपाल सिंह व स्व. शिव भाई की पुण्य स्मृति में उनकी संतान द्वारा बनवाए गए श्री श्याम मंदिर के मुख्य द्वार का उद्घाटन करने उपरांत ग्रामीणों को व्यक्त किए। इस गेट का निर्माण प्रोफेसर हीरा सिंह यादव, अधिवक्ता देशराज, लेक्चरर ओमप्रकाश व राजेश कुमार यादव चारों भाइयों ने मिलकर करवाया है। इस मौके पर अटेली विधायक सीताराम यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी शिकायत है तो उसके बारे में बताएं ताकि उस शिकायत का बिना देरी के समय पर समाधान किया जा सके। इस अवसर पर गांव की सरपंच सुनीता देवी, बबरू भान, मोजीराम, लालचंद मौजूद थे।
किसानों की सुुनीं समस्याएं
इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसान आगामी 3 तारीख तक किसान फसल नुकसान की जानकारी ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दें। इस मौके पर ग्रामीणों ने गांव में लगे लोहे के पोल को हटवाने की मांग रखी। इस पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही लोहे के पोल को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें