फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में अब तक 667441.1 क्विंटल सरसों की हुई खरीद

Sat, 19 Apr 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 19नारनौल ​स्थित नई अनाज मंडी में नमी की जांच कर सरसों की खरीद करती वेयर हाउस मैनेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 667441.1 क्विंटल सरसों की हुई खरीद हुई है जबकि 537912.9 क्विंटल सरसों का हुआ उठान है। सरसों की आवक जारी है।
स्थानीय अनाज मंडियों में सरसों की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।खरीद शुरू होने के बाद सरसों की आवक में पिछले साल की तुलना में कम आवक थी। पिछले एक हफ्ते से सरसों की आवक में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। सरसों खरीद शुरू होने के बाद से अब तक जिले की सभी 6 मंडियों में अब तक 715159.4 क्विंटल आवक हुई है। वहीं अब तक 667441.1 क्विंटल सरसों की खरीद और 537912.9 क्विंटल सरसों का उठान हुआ है। शनिवार को नारनौल में 9250, अटेली में 12700 व नांगल चौधरी में 10660 क्विंटल सरसों की आवक हुई और नारनौल में 9000, अटेली में 11870 और नांगल चौधरी में 11250 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। नारनौल में 7000, अटेली में 6660 और नांगल चौधरी में 3970 क्विंटल सरसों का उठान किया गया। रविवार को अवकाश के कारण सरसों की आवक और खरीद बंद रहेगी, हालांकि उठान प्रक्रिया जारी रहेगी ताकि सोमवार से मंडी में सरसों लेकर आने वाले किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें