फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विकास की धीमी रफ्तार, आज से हड़ताल पर शहर की सरकार

Mon, 29 Jul 2024 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में बैठक करते नपा प्रधान रमेश सैनी, उपप्रधान मंजू कौ​शिक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विकास कार्य शुरू न होने पर शहर की सरकार का धैर्य जवाब देने लगा है। रविवार को नगर पालिका (नपा) कार्यालय में प्रधान, उपप्रधान, पार्षदों ने बैठक कर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरने पर बैठने का निर्णय लिया। इसको लेकर नगर पालिका के पार्क में टेंट लगा दिया गया है। धरना सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका में दो साल से 20 बैठकों में 50 प्रस्ताव पास किए जा चुके है। लेकिन अभी तक कोई भी कार्य धरातल पर नहीं शुरू हो पाया है। डीएमसी (उप नगर आयुक्त) से नपा चेयरमैन व अधिकारियों के साथ कई बार बैठक हो चुकी है। 15 जुलाई को डीएमसी के साथ हुई बैठक में शहर के मुख्य तीन कार्य डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, 11 हट्टा बाजार सड़क मार्ग, स्ट्रीट लाइटों के लिए टेंडर लगाने की चर्चा हुई थी। डीएमसी ने 29 जुलाई तक सभी टेंडर लगाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई टेंडर नहीं लगाए गए है। चेयरमैन व पार्षदों ने डीएमसी को 29 जुलाई तक समय दिया गया था, उसके बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का कहा गया है। सोमवार से धरना शुरू किया जाएगा।
उपप्रधान मंजू कौशिक, पार्षद राजेश, सुखबीर, सुरेंद्र, सोनू ने कहा जब तक शहर में विकास कार्य शुरू नहीं हो जाते तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। शहर के मुख्य तीन विकास कार्य है जिसमें, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, 11 हट्टा बाजार सड़क मार्ग, स्ट्रीट लाइट लगवाने का मुख्य है, लेकिन नपा अधिकारी इस ओर कतई गंभीर नहीं है। पिछले नौ माह के दौरान दो अधिकारी भ्रष्टाचार व धांधली के मामले में संस्पेड हो चुके है।
विज्ञापन

इस मौके पर नपा प्रधान रमेश सैनी, पार्षद राजेश, सुखबीर, सुरेंद्र फौजी, देवेंद्र उर्फ सोनू, वार्ड नंबर एक पार्षद प्रतिनिधि संजय राठी, वार्ड नंबर दो चेतन यादव, वार्ड नंबर 11 हरिराम खन्ना उपस्थित रहे।

उदासीनता... एक कार्य का भी टेंडर नहीं करा पाए अधिकारी
15 जुलाई 2022 को शहर की इस सरकार में प्रधान, उप प्रधान व 15 वार्ड पार्षदों ने शपथ ली थी। इस दो साल के कार्यकाल में 20 बैठकों में करीब 15 करोड़ रुपये के विकास कार्याें के लिए 50 प्रस्ताव पास किए गए। इनमें से 17 प्रस्ताव नपा के एजेंडे में शामिल थे जबकि 33 प्रस्ताव शहर के विकास को लेकर वार्ड पार्षदों की ओर से किए गए थे। इसमें 20 से अधिक बदहाल मुख्य सड़कों के साथ-साथ 150 गलियों का नव निर्माण व मरम्मत सहित डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन का टेंडर शामिल था। प्रस्ताव पास होकर डीएमसी की मंजूरी भी मिली लेकिन अधिकारियों की उदासीनता का आलम यह है कि 50 कार्याें में से एक का भी टेंडर नहीं करा पाए।

15 जुलाई को डीएमसी ने 29 जुलाई तक शहर के विकास कार्याें को करवाने का आश्वासन दिया था। 29 जुलाई को डीएमसी का दिया गया समय समाप्त हो गया है। सोमवार से उपप्रधान व पार्षदों के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना शुरू किया जाएगा। जब तक शहर में विकास कार्य शुरू नहीं हो जाते तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

- रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें