फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठे पीड़ित की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
फोटो संख्या:87- धरने पर पीड़ित जुगबीर से बात करते उपायुक्त डॉ. जेके आभीर---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जमीन विवाद में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लघु सचिवालय परिसर में परिवार समेत धरने पर बैठे गांव सुरेहती पिलानिया निवासी जुगबीर की शुक्रवार को हालत बिगड़ गई। सूचना पर चिकित्सकों की टीम ने उपचार किया। दोपहर दो बजे उपायुक्त ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया लेकिन जुगबीर अपने परिवार सहित धरने पर बैठा रहा।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है। जुगबीर वीरवार को अनशन शुरू किया। शुक्रवार को उसके परिवार के सदस्य भी धरने पर बैठ गए। जुगबीर ने बताया कि जमीन को लेकर उसका धर्मदेव से विवाद चल रहा है। 20 जून 2021 को इसी रंजिश को लेकर गांव सुरेहती जाखल के लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया था। जिसमें उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई थीं। खेत में बनी झोपड़ी व पिकअप भी जला दी थी। पुलिस ने धर्मदेव, अजय, जगजीत, बिजेंद्र, योगेश, प्रदीप आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
धरने पर पीड़ित परिवार के सदस्य नेकीराम, हनुमान, नरेंद्र, रमेश, सुमेर सिंह, विजयपाल, आशीष, यशवंती, नीलम, सुनील व नथिया बैठे रहे।
-
---------
- वर्जन:
मामले की पुलिस जांच कर रही है। धरने पर बैठे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसपी मामले की रिपोर्ट ले रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- उपायुक्त डॉ. जेके आभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें