फोटो नंबर-04जिला जेल में अपने भाईयों को राखी बांधती बहने।
नारनौल। जिले में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नसीबपुर जेल में बंद कैदियों को बहनों ने राखी बांधी। सुबह से करीब 150 बंदियों की बहने जिला जेल में पहुंचीं। जेल प्रशासन की तरफ स्पेशल लड्डू बनवाए गए थे ताकि बहने अपने भाइयों को राखी बांधते समय मुंह मीठा करवा सकें।
जेल अधीक्षक संजय सिंह बांगड़ के निर्देश पर जेल में सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान उप अधीक्षक रविंद्र कुमार, उप अधीक्षक सर्वर, सहायक अधीक्षक नोरंग, हेड कांस्टेबल किशन सिंह, हवलदार संजीव कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, नंदकिशोर व हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार मौजूद रहे।