फोटो संख्या:58- श्रीरामलीला परिषद में हनुमान चालिसा का पाठ करते श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। रामलीला परिषद स्थित श्रीसिद्धपीठ बालाजी महाराज मंदिर में माह के अंतिम शनिवार को 108 हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। रामलीला परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर बालाजी महाराज के भजनों का गुणगान किया। मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर घीसाराम सैनी, गिरिश कानोडिया, अनिल कौशिक, सुधीर दीवान सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद