फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सिमरन ने केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला सीआइए रोड निवासी युवा समाजसेविका एवं पर्यावरणविद् इंजीनियर सिमरन चौहान ने केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और पुलों की मजबूती से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सिमरन ने नदियों पर बने पुलों के पिलर के आसपास मिट्टी के कटाव से पुलों को होने वाले नुकसान पर चल रहे अपने शोध की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिट्टी का कटाव पुलों की सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती है। इसे रोकने के प्रभावी उपाय तलाशना जरूरी है। बैठक में बिहार में पुल गिरने की घटनाओं के तकनीकी पहलुओं के साथ हरियाणा में वर्षा जल संचयन और बेहतर जल प्रबंधन पर भी विचार-विमर्श किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें