फोटो नंबर-06छात्र सिद्धार्थ सैनी को सम्मानित करते विद्याल्य स्टाफ सदस्य। स्रोत: संस्थान
नारनौल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढाणा के छात्र सिद्धार्थ सैनी ने नीट-2026 में ऑल इंडिया रैंक 6596 प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश मिलने की संभावना है। उनकी सफलता से गांव ढाणी कोजिंदा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सिद्धार्थ ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की। उनके पिता दीपक सैनी को स्कूल में सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुनील यादव ने सिद्धार्थ को बधाई दी। संवाद