फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बीमार महिला ने दवा की जगह खाई कीटनाशक गोली, चली गई जान

Fri, 11 Oct 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पालड़ी में बीमार महिला ने दवाई की जगह भूलवश जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव का परिजनाें को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पालड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मुकेश देवी कई दिनों से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज रेवाड़ी में चल रहा था। वीरवार को उसकी पत्नी मुकेश देवी ने अलमारी में रखी कीटनाशक की गोली को अपने इलाज की गोली समझकर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए नगारिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पति सुरेंद्र सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें