नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को इको क्लब ने पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने की। प्राचार्य ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग समाज को खोखला कर रहा है। लोगों को बीमार कर रहा है। इसके प्रयोग को बंद करना चाहिए। वहीं उप प्राचार्य डॉ. यशपाल ने पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इको क्लब की संयोजिका साधना यादव ने प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए बच्चों को जागरूक किया। डॉ. सुनीता जाखड़ ने पौधों को लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. रेखा सैनी, डॉ. सोनम, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शुभ लता व डॉ. मधु आदि मौजूद रहीं। संवाद