नारनौल। श्री बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा भोमिया मंदिर पटीकरा में श्याम बाबा का जागरण किया गया। आचार्य योगेश शर्मा ने मुख्य यजमान सुखराम, सविता परिवार से बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। संगीतकार सतीश राणा ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। इसके बाद परमानंद वर्मा ने तोड़ गई गढ़ लंका लगाकर बाजी जानकी, दीपांशु सोनी ने श्याम बाबा तेरे पास आया हूं चरणों में तेरे अरदास लाया हूं, बबलू शर्मा ने थारी जय हो पवन कुमार, जगदीश ने सब संकट दूर करेंगे मेरे बालाजी महाराज, जानू मुंबई ने तू कृपा कर बाबा, योगेश शर्मा ने धमाल सुना कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। जागरण में अविनाश अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, श्याम सुंदर बंसल, योगेंद्र वर्मा, टिंकू जैन, आशु अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, हिमांशु कौशिक, ललित सैनी, बंसीलाल, बाबूलाल, नवरत्न, श्योताज व मनोज मौजूद रहे।