महेंद्रगढ़ के गांव निंबी में यात्रा का स्वागत करते ग्रामीण।
सतनाली। राजस्थान के जैसलमेर से शुरू गई श्रीतनसिंह जन्म शताब्दी संदेश यात्रा का शनिवार को महेंद्रगढ़ में पहुंचने पर पर श्री क्षत्रिय युवक संघ के सदस्यों ने स्वागत किया। जिले में 22 स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। गत 15 दिसंबर को राजस्थान से शुरू हुई इस यात्रा का 28 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में समापन किया जाएगा। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापन श्रीतनसिंह महाराज की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा देशभर में यह यात्रा शुरू की गई थी।
2700 किलाेमीटर की इस यात्रा का 28 जनवरी को दिल्ली में भव्य समारोह के साथ समापन किया जाएगा। इसमें देशभर से क्षत्रिय युवक संघ से जुड़े स्वयं सेवक भाग लेंगे। शनिवार महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव ढाणा से यात्रा ने जिला में प्रवेश किया। इसके बाद सतनाली, जवाहरनगर, जड़वा मोड, जमवाय माता मंदिर सतनाली, महाराणा प्रतात चौक निंबी, महाराणा प्रताप चौक महेंद्रगढ़, भांडोर, कटकई, मोहनपुर, धनौंदा, खेड़ी-तलवाना, पाली, जाट, धोली मोड, खुडाना सहित जिले के अनेक गांवों में स्वागत किया गया।