फोटो नंबर-28भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत-आयोजक
नारनौल। शहर के नई मंडी अग्रवाल सभा भवन में वीरवार से 14 मई तक संगीतमय श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। कथा से पूर्व वीरवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे सर्वप्रथम मुख्य यजमान हनुमान प्रसाद अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, महावीर अग्रवाल ने सपत्नीक पूजा की। आचार्य बजरंग शास्त्री ने कलश यात्रा का शुभारंभ करवाया। मंदिर से घोड़ी बग्गी, बैंड बाजे, राधाकृष्ण की मनमोहक झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर जाकर संपन्न हुई। कथा के आयोजक हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक आचार्य पंडित बजरंग शास्त्री महाराज अपने मुखारबिंद से भक्तो को भागवत कथा का रसपान करवाएंगे।